HomeLatest Newsलच्छीवाला में दर्दनाक हादसा, डंपर ने तीन वाहनों को कुचला, 2 लोगों...

लच्छीवाला में दर्दनाक हादसा, डंपर ने तीन वाहनों को कुचला, 2 लोगों की मौत

LACHHIWALA ACCIDENT: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला टोल टैक्स के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस भयानक दुर्घटना में एक कार डंपर के नीचे आकर बुरी तरह पिचक गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मशीनों की मदद से दो गाड़ियों को डंपर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन एक वाहन अब भी रेत से भरे ओवरलोड डंपर के नीचे फंसा हुआ है।

LACHHIWALA ACCIDENT
LACHHIWALA ACCIDENT

LACHHIWALA ACCIDENT: चालक मौके से फरार 

हादसा आज सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब तेज गति से आ रहे डंपर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे दो लोगों को कटर की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान नथनपुर जोगीवाला निवासी दो लोगों के रूप में हुई है, जो टिहरी कोर्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ये भी पढिए-

Uttarakhand STF
Uttarakhand STF

उत्तराखंड STF ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों रुपये की लेनदेन का खुलासा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular