Konijeti Rosaiah: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का निधन

0
208

Konijeti Rosaiah: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का लंबी बीमारी के बाद निधन

आंध्र प्रदेश ने आज यानी शनिवार को अपना एक अनुभवी और काबिल नेता खो दिया। अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाने वाले कोनिजेती रोसैया का 4 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। 88 वर्षीय रोसैया कांग्रेस पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति थे। बता दे कि कोनिजेती रोसैया लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज सुबह रोसैया की तबियत ज्यादा बिगड़ी जिसके कारण उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी रस्ते में ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े: Surya Grahan December 2021: कल है साल का आखरी सूर्य ग्रहण, जानिए विषेश बातें।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की राजनीतिक यात्रा

रोसैया का जन्म 4 जुलाई 1933 को वेमूर, गुंटूर जिले में हुआ था। रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में की थी। वाई एस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद वह 3 सितंबर 2009 से 24 नवंबर 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे कर्नाटक के 17वें राज्यपाल के तौर पर 28 जून 2014 से 31 अगस्त 2014 तक पदस्थ रहे। साथ ही वह 31 अगस्त 2011 से 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार राव ने रोसैया को एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने उस पद की शोभा बढ़ाई जिस पर वह आसीन हुए। राव ने दिवंगत नेता के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई। तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रोसैया ने गुंटूर हिंदू कॉलेज में वाणिज्य की पढ़ाई की थी। स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता एनजी रंगा के शिष्य के रूप में उन्होंने गुंटूर जिले के निदुब्रोलू में राजनीति सीखी थी।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/channel/UCNWx…