खर्च करने में बीजेपी के ये प्रत्याशी सबसे आगे, ये निर्दलीय भी खर्च करने में कम नहीं

0
124

देहरादून ब्यूरो। चुनाव आयोग ने विधानसभाओं में प्रत्याशियों के खर्चों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। देहरादून जिले में भी प्रत्याशियों के खर्चों का ब्योरा

YOU MAY ALSO LIKE

लिया जा रहा है। अभी तक प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे खर्चों में सबसे आगे मसूरी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके द्वारा दिये गये ब्योरे में उन्होने 9 लाख रूपयों से अधिक का खर्च कर चुके हैं।

मसूरी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गणेश जोशी ने अब तक 9 लाख 92 हजार रूपये अपने प्रचार- प्रसार में खर्च कर दिये हैं। वे देहरादून जिले में प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे खर्चों में सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माणा हैं। सूर्यकांत धस्माना ने अब तक 9 लाख 2 हजार 20 रूपये अपने प्रचार में खर्च किये हैं। खर्च करने में अन्य प्रत्याशी भी पीछे नहीं हैं। धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल अब तक 7 लाख 43 हजार रूपये खर्च कर चुके हैं। उनके लगभग रायपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ भी खर्च कर चुके हैं। उमेश शर्मा काऊ ने अब तक 7 लाख 66 हजार रूपये खर्च कर दिये हैं। वहीं धर्मपुर से बीजेपी प्रत्याशी विनोद चमोली 6 लाख 2 रूपये खर्च कर चुके हैं। खर्च करने में निर्दलीय प्रत्याशी भी कम नहीं हैं। धर्मपुर विधानसभा से उक्रांत प्रत्याशी किरण रावत कश्यप ने 5 लाख 93 हजार रूपये खर्च कर दिये हैं। धर्मपुर से ही निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार 4 लाख 23 हजार रूपये खर्च किये हैं। रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट 2 लाख 32 हजार, मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली 2 लाख 17 हजार, सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आयेंद्र शर्मा 2 लाख 53 हजार 170 रूपये और सहसपुर से बीजेपी प्रत्याशी सहदेव पुंडीर ने 2 लाख 29 हजार 855 रूपये खर्च किये हैं। वहीं चुनाव आयोग ने खर्चों का ब्योरा न देने वाले प्रत्याशियों को नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here