केदारनाथ धाम का रास्ता एवलांच के कारण हुआ बंद, आवागमन रुका

0
70
KEDARNATH YATRA 2024
KEDARNATH YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। (KEDARNATH YATRA 2024) यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है कि केदारनाथ धाम के पैदल रास्ते में कुबेर गदेरे के पास हिमखंड टूटने से रास्ता बंद हो गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में एवलॉन्च आने के कारण पैदल रास्ते में लगभग 100 मीटर के इलाके में भारी मात्रा में बर्फ फैल गई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बर्फ को साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं।

KEDARNATH YATRA 2024
KEDARNATH YATRA 2024

KEDARNATH YATRA 2024: यात्रा की तैयारियां तेज 

बता दें कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहें है। यात्रा की तैयारियों में मौसम मुसीबत का सबब बना हुआ है। धाम और आस पास के क्षेत्रों में हर दिन दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है, जिस कारण मार्ग तैयार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज