उत्तराखंड में ये हैं सबसे अमीर प्रत्याशी, इन पर हैं सबसे ज्यादा केस, 10 तो 12वीं पास भी नहीं

0
1
LOK SABHA ELECTIONS 2024
LOK SABHA ELECTIONS 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: देश में चुनावी माहौल गरम है। हर तरफ राजनैतिक पार्टियां और प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं। LOK SABHA ELECTIONS 2024 में उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर इस बार के चुनाव में 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों से उनके बारे में जानकारी मिली है। चुनावी आंकड़ों पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने उत्तराखंड के प्रत्याशियों की एक रिपोर्ट जारी की है।

LOK SABHA ELECTIONS 2024
LOK SABHA ELECTIONS 2024

प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यताएं

उत्तराखंड में LOK SABHA ELECTIONS 2024 में भाग ले रहें 55 में से 18 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास तक ही है। इनमें से एक केवल साक्षर है। दो प्रत्याशी पांचवीं पास, चार प्रत्याशी आठवीं पास, तीन प्रत्याशी 10वीं पास, आठ प्रत्याशी 12वीं पास हैं। नौ प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। चार प्रत्याशी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 19 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दो प्रत्याशी डॉक्टरेट उपाधि धारक और तीन प्रत्याशी डिप्लोमा होल्डर भी हैं।

LOK SABHA ELECTIONS 2024 में प्रत्याशियों की संपत्ति

4764 रुपये की संपत्ति के साथ सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की टिकट पर गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रही रेशमा पँवार सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उनके बाद हरिद्वार से चुनाव मैदान में भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के उम्मीदवार सुरेश पाल के पास 1,25,456 रुपये की संपत्ति हैं। वहीं अगर सबसे सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करें तो टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 206 करोड़ की संपत्ति दिखाई है। इसके बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उमेश कुमार पत्रकार दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं,  हरिद्वार से चुनाव लड रहे उमेश कुमार के पर 75 करोड़ की संपत्ति हैं।

LOK SABHA ELECTIONS 2024
LOK SABHA ELECTIONS 2024
LOK SABHA ELECTIONS 2024 के ये हैं सबसे कर्जदार प्रत्याशी

LOK SABHA ELECTIONS 2024 में अगर उत्तराखंड के सबसे अधिक कर्जदार प्रत्याशी की बात करें तो भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह इस मामले में भी पहले नंबर पर हैं।  उनके ऊपर 17 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। इसके बाद गढ़वाल लोकसभा से कॉंग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की 1.74 करोड़ की देनदारी है।

LOK SABHA ELECTIONS 2024
LOK SABHA ELECTIONS 2024
इनकी है आपराधिक पृष्टभूमि

उत्तराखंड में LOK SABHA ELECTIONS 2024 में 55 में से 7 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा टिहरी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बॉबी पँवार के ऊपर 8 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल से गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी आशुतोष नेगी पर 7 मुकद्दमे है।

ये भी पढिए-

Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand

उतराखंड में स्टार प्रचारक लगा रहे हैं दम, जनसभा से जीत का फार्मूला

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज