HomeCrimeरुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाई, हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी...

रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाई, हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले 4 युवक गिरफ्तार

KEDARNATH HELI TICKET SCAM: रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिहार और उड़ीसा से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए यात्रियों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी को अंजाम दिया था। दरअसल, गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने फेसबुक पर पवनहंस की साइट के जरिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने की कोशिश की।

KEDARNATH HELI TICKET SCAM: करीब दो लाख की ठगी

व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के बाद 32 टिकटों के लिए उन्होंने करीब 1.91 लाख रुपये दिए, लेकिन न तो उन्हें टिकट मिले और न ही पैसे वापस हुए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी खालिद समेत साइबर ठगों ने यात्रियों को झांसा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और बैंक खातों के जरिए रकम इधर-उधर घुमा दी। इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने साइबर सेल और गुप्तकाशी पुलिस को सक्रिय किया।(KEDARNATH HELI TICKET SCAM)

KEDARNATH HELI TICKET SCAM
KEDARNATH HELI TICKET SCAM

पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर उड़ीसा और बिहार में दबिश दी और ठगी में शामिल रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 18 संदिग्ध बैंक खाते, एक एटीएम कार्ड और करीब 3 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज की है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी रुद्रप्रयाग ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और यात्रियों को हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगते हैं। उन्होंने साफ किया कि पुलिस की प्रोएक्टिव कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

गिरफ्तार हुए आरोपी हैं –

  1. आकर्षण गुप्ता (18), निवासी नवादा, बिहार

  2. अनन्त कुमार सिंह (25), निवासी मयूरगंज, उड़ीसा

  3. सौभाग्य शेखर महन्तो (26), निवासी मयूरभंज, उड़ीसा

  4. दौलागोबिन्दा बाघा (24), निवासी बौद्ध, उड़ीसा

ये भी पढ़िए-

UKSSSC PAPER LEAK
UKSSSC PAPER LEAK

पेपर लीक कांड पर युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, CBI जांच की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments