KEDARNATH DOLI OMKARESHWAR TEMPLE: भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज दोपहर बाद अपने शीतकालीन गद्दीस्थल, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गई। श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से डोली का प्रस्थान हुआ, जिसमें सेना के बैंड की भक्तिमय धुनें और स्थानीय वाद्य यंत्रों का भी सम्मिलन था। श्रद्धालुओं ने भव्य समारोह में पंचमुखी डोली का स्वागत किया, और इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किए।

KEDARNATH DOLI OMKARESHWAR TEMPLE: 3 नवंबर को श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए थे
WhatsApp Group
Join Now


