HomeEntertainmentकटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म, सोशल...

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

KATRINA KAIF VICKY KAUSHAL BABY: बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों का आगमन हुआ है। 7 नवंबर 2025 को दोनों ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। इस खुशखबरी को विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट के ज़रिए साझा किया, जिसमें लिखा था-  “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की”

KATRINA KAIF VICKY KAUSHAL BABY
KATRINA KAIF VICKY KAUSHAL BABY

KATRINA KAIF VICKY KAUSHAL BABY: सोशल मीडिया पर वायरल हुई खुशी की खबर

विक्की कौशल की यह पोस्ट सुबह के समय साझा की गई, और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने कपल को बधाई संदेशों से भर दिया। पोस्ट में जन्म का स्थान या समय साझा नहीं किया गया, केवल तारीख का उल्लेख किया गया। बता दें कि कटरीना और विक्की ने अपनी गर्भावस्था के दौरान पूरी तरह गोपनीयता बनाए रखी थी, और इससे पहले किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की थी। सितंबर 2025 में कपल ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। उस समय साझा की गई एक पोलरॉइड तस्वीर में विक्की कटरीना के बेबी बंप को प्यार से थामे नजर आए थे।

KATRINA KAIF VICKY KAUSHAL BABY
KATRINA KAIF VICKY KAUSHAL BABY

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। यह एक निजी समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नज़रों से दूर रखने की कोशिश की। कटरीना कैफ, जो ब्रिटिश मूल की हैं, बॉलीवुड में ‘नमस्ते लंदन’ (2007) जैसी फिल्मों से प्रसिद्ध हुईं। वहीं विक्की कौशल ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (2019) के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है।

ये भी पढ़िए-

MUMBAI STUDIO HOSTAGE
MUMBAI STUDIO HOSTAGE

मुंबई में एक्टिंग स्टूडियो में 20 बच्चों को बंधक बनाने की घटना, पुलिस ने एक घंटे में छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular