HomeLatest Newsतीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण समाप्त, भारत जीत से...

तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण समाप्त, भारत जीत से 6 विकेट दूर

INDIA VS BANGLADESH 1st TEST: चेन्नई में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम 4 विकेट खोकर 158 रन बना पाई है और अभी भी भारत के 515 रनों के विशाल लक्ष्य से 357 रन पीछे है।

INDIA VS BANGLADESH 1st TEST
INDIA VS BANGLADESH 1st TEST

INDIA VS BANGLADESH 1st TEST: खराब रौशनी के कारण खेल समाप्त 

बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नजमुल हसन शांतो और शाकिब अल हसन क्रमश: 51 और 5 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला। मैच के तीसरे दिन खराब रोशनी की वजह से 10 ओवर कम खेले जा सके। इसके अलावा, बांग्लादेश की पारी के दौरान खेल काफी देर तक रुका रहा।

ये भी पढिए-

Rishabh Pant

ind vs ban test : ऋषभ पंत ने की टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी, पंत का एक वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले, भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी। शुभमन गिल ने 119 रनों की नाबाद पारी खेली और ऋषभ पंत ने 109 रनों की शानदार पारी खेली। यह गिल के टेस्ट करियर की पांचवीं और पंत के करियर की छठी शतक था। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular