HomeLatest Newsभारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी,...

भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी, जैसलमेर के गांव खाली कराए गए

India Pakistan conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल को देखते हुए चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा से सटे गांवों को खाली कराने का आदेश दिया गया है। यह कड़े कदम पाकिस्तान द्वारा 7 और 8 मई की रात किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले के प्रयास के बाद उठाए गए हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

India Pakistan conflict
India Pakistan conflict

India Pakistan conflict: 9 और 10 मई को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद

गुरुवार रात चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी के बाद पूरे शहर में सायरन बजाए गए और तुरंत ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। प्रशासन ने सभी नागरिकों को घरों में रहने और बालकनी या छत पर न जाने की सख्त हिदायत दी। सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने 9 और 10 मई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। अंबाला में भी सुरक्षा के तहत ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

India Pakistan conflict
India Pakistan conflict

हालांकि शुक्रवार सुबह तक चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन लोगों से स्वैच्छिक रूप से ब्लैकआउट जारी रखने की अपील की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से सुरक्षित रहा जा सके। राजस्थान के जैसलमेर जिले में सीमावर्ती गांवों को संभावित खतरे के मद्देनजर खाली कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इन गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भोजन, आश्रय और दवाओं की पूरी व्यवस्था की है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

India Pakistan conflict
India Pakistan conflict

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में 8 मई की रात नियंत्रण रेखा के पास जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। उसी रात सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़े घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई कि जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और केंद्र सरकार के निर्देश पर देश के कई संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

ये भी पढिए-

IPL 2025 SUSPENDED
IPL 2025 SUSPENDED

भारत पाक तनाव के बीच BCCI ने उठाया बड़ा कदम, IPL 2025 हुआ स्थगित

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular