UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में आज यानि 9 दिसंबर को IMA POP 2023 का आयोजन किया जा रहा है। परेड के बाद से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की सेवा के लिए तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। बता दें कि इस साल पासिंग आउट परेड की सलामी श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा लेने जा रहे हैं।
![IMA POP 2023: देश को आज मिले 343 जाबांज अफसर 1 IMA POP 2023](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMA-POP-2023-300x123.jpg)
पासिंग आउट परेड के लिए IMA परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। IMA POP 2023 के दौरान सबसे पहले अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे से परेड शुरू होने का कार्यक्रम हुआ। इस परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि 1 October 1932 को आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देश और विदेश के कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। आईएमए के नाम अब तक 2914 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है। जिसमे आज की परेड के बाद 372 केडेट और जुड़ जाएंगे।
IMA POP 2023 में सबसे ज्यादा कैडेट उत्तर प्रदेश के, उत्तराखंड दूसरे स्थान पर
IMA POP 2023 में इस बार उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 68 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड के 42 कैडेट्स परेड में शामिल होंगे। पिछली बार 20 राज्यों के कैडेट पीओपी में शामिल थे, लेकिन इस बार 27 राज्यों के कैडेट पीओपी में भाग लेंगे।
राज्यवार कैडेट्स की संख्या
उत्तर प्रदेश 68, उत्तराखंड 42, राजस्थान 34, महाराष्ट्र 28, बिहार 27, हरियाणा 22, हिमाचल प्रदेश 14, पंजाब 20, कर्नाटक 11, जम्मू कश्मीर 10, दिल्ली 10, असम 1, मणिपुर 1, मेघालय 1, अरुणाचल प्रदेश 1,पश्चिम बंगाल 9, केरल 9, मध्यप्रदेश 7, झारखंड 5, ओडिसा 5, तमिलनाडु 4, आंध्र प्रदेश 4, नेपाल मूल (भारतीय सेना) 4, चंडीगढ़ 3, तेलंगाना 1, गुजरात 2।
IMA POP 2023 में मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स
भूटान 9, सूडान 1, तजाकिस्तान 1, तुर्कमेनिस्तान 1, उज्बेकिस्तान 1,श्रीलंका 4, मालद्वीप 4, मॉरिसस 3, नेपाल 2, बांग्लादेश 1, किर्गिजस्तान 1, म्यामांर 1।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज