HomeBusinessHOUSE OF HIMALAYAS ने की दो साल में 3.5 करोड़ से अधिक...

HOUSE OF HIMALAYAS ने की दो साल में 3.5 करोड़ से अधिक बिक्री, अब विदेशों में धूम मचाने की तैयारी

HOUSE OF HIMALAYAS: उत्तराखंड के हिमालयी उत्पादों का साझे ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ने लॉन्चिंग के महज दो साल के भीतर इस ब्रांड ने 3.70 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित यह ब्रांड अब राष्ट्रीय सीमाओं को लांघकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की शुरुआत दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान शुरू हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका उद्घाटन किया था।

HOUSE OF HIMALAYAS
HOUSE OF HIMALAYAS

प्रधानमंत्री के हाथों हुआ था शुभारंभ, ई-कॉमर्स पर बढ़ी मांग

इस उद्घाटन के बाद ब्रांड की साख और मांग में जबरदस्त उछाल आया। वर्तमान में यह ब्रांड पारंपरिक ऑफलाइन माध्यमों के साथ-साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Jio Mart, Amazon, Blinkit और Big Basket पर भी उपलब्ध है। ग्राहक इसकी आधिकारिक वेबसाइट houseofhimalayas.com के जरिए भी घर बैठे पहाड़ के शुद्ध उत्पाद मंगवा रहे हैं। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उत्पादों की जांच तीन अलग-अलग स्तरों पर की जाती है।सरकार अब सरकारी कार्यालयों और मेलों के माध्यम से भी इसकी बिक्री को और अधिक विस्तारित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

HOUSE OF HIMALAYAS
HOUSE OF HIMALAYAS

HOUSE OF HIMALAYAS पर लाल चावल से लेकर हस्तशिल्प तक, 50 उत्पादों की श्रृंखला

इस ब्रांड के तहत वर्तमान में कुल 50 प्रीमियम उत्पादों को शामिल किया गया है। इनमें चकराता, मुन्स्यारी और हर्षिल की प्रसिद्ध राजमा, मिलेट्स बिस्किट, चौलाई, तुवर दाल, पहाड़ का पारंपरिक लाल चावल, झंगोरा, गहथ और काला भट्ट जैसे पौष्टिक उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा पर्सनल केयर, चाय, तेल और बेहतरीन हस्तशिल्प के उत्पाद भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। दीपावली जैसे त्योहारों के अवसर पर विशेष गिफ्ट पैक पेश किए गए थे, जिन्हें काफी सराहना मिली।

HOUSE OF HIMALAYAS
HOUSE OF HIMALAYAS

हजारों महिलाओं को मिला रोजगार, ग्लोबल मार्केट पर नजर

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बन गया है। वर्तमान में इससे 3,300 से अधिक ग्रामीण महिलाएं सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं, जबकि क्रय नेटवर्क के जरिए लगभग 28,000 महिलाओं को इसका अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। ब्रांड ने अब तक 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत किए हैं और प्रमुख शहरों में इसके 26 आउटलेट्स संचालित हैं, जिनमें जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का एक्सक्लूसिव स्टोर भी शामिल है। अब सरकार Amazon Global और Walmart जैसी अंतरराष्ट्रीय दिग्गज कंपनियों के साथ साझेदारी की कोशिश कर रही है।

HOUSE OF HIMALAYAS
HOUSE OF HIMALAYAS

ग्रामीण आर्थिकी को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रांड की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाकर हिमालयी उत्पादों को ग्लोबल प्रीमियम मार्केट में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से प्रदेश के किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी 10 विशेष यूनिट्स लगाई गई हैं ताकि तीर्थयात्री आसानी से ये उत्पाद खरीद सकें। भविष्य में Reliance Freshpik और Flipkart जैसी अन्य बड़ी श्रृंखलाओं के साथ भी अनुबंध की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND SHRAMIK PORTAL
UTTARAKHAND SHRAMIK PORTAL

उत्तराखंड के श्रमिकों के लिए डिजिटल कौशल विकास की नई शुरुआत, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular