हिंदू लड़की को 8 माह तक बंधक बनाकर पूरे परिवार ने किया दुष्कर्म

0
422

दिल्ली ब्यूरो- लव जिहाद की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सैफ अंसारी नाम के युवक पर एक हिंदू लड़की को 8 महिने तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने, उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने, उसे बीफ खिलाने और कलमा का पाठ करने का आरोप लगा है। अरोपी मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। इस पूरे मामले में 13 मई को गुरूग्राम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय पीड़िता गुरूग्राम में नौकरी करती थी। वह रोजाना दिल्ली से मेट्रो से सफर करती थी। एक दिन इफको चौक मेट्रो स्टेशन में उसकी मुलाकात सैफ अंसारी से हो गई। सैफ वहीं बस स्टैंड पर काम करता था। एक दिन सैफ ने पीड़िता से उसके ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बात करनी शुरू कर दी। उसने कोरोना में नौकरी जाने से परेशान होना अपनी वजह बताई। इस कारण दोनों के बीच मोबाइल नंबर शेयर हो गये। धीरे- धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। सैफ ने उसे शादी का ऑफर भी दिया, लेकिन पीड़िता ने खुद को हिंदू बताकर सैफ से शादी करने के लिए मना कर दिया। मना करने के बाद भी सैफ पीड़िता का पीछा करता रहा।

हिंदू लड़की को 8 माह तक बंधक बनाकर पूरे परिवार ने किया दुष्कर्म

एक दिन आरोपी ने पीड़िता को अपने गांव चलने को कहा और रोने लगा। पीड़िता को उसने बहला फुसला कर बिरयानी खिला दी। लेकिन बिरयानी खाते ही उसकी तबियत खराब हो गई। फिर वह उसे वहां से पहाड़गंज एक होटल में ले गया। होटल में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। फिर वह वीडियो वायरल करने को लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। ऐसे में वह उसे अपने साथ बिहार के रोहतास ले गया। वहां आरोपी के पिता और उसके साथियों ने उसके साथ चार दिन तक दुष्कर्म किया। फिर वह उसे वापस गुरूग्राम लेकर आया। वहां उसने पीड़िता को अपनी मौसी के घर पर रखा। इसके बाद वहां उसने दुष्कर्म करने के साथ उसे बीफ खिलाता रहा साथ ही उसे कलमा पढ़ने का दवाब भी बनाता रहा। चाकू के नौक पर उसे कहा कि तेरा धर्म परिवर्तन हो गया है।

आठ महिने बाद पीड़िता वहां से भागकर पुलिस थाने पहुंच गई। फिर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सैफ, उसके पिता, उसके दोस्तों, उसकी मौसी और चाचा पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। इसके साथ ही इस मामले को गुरूग्राम से पहाड़गंज थाने दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है।