HALDWANI BROTHER KILLED BROTHER: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल रात करीब 12 बजे घर पहुंचा और अचानक अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल के साथ विवाद करने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी घर आते ही चिल्लाने लगा कि सोनू ने उसे कुछ नहीं करने दिया और वह उसकी वजह से बर्बाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि संदीप ने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। इसके बाद आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा, जिससे सोनू लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
HALDWANI BROTHER KILLED BROTHER: परिजनों को कमरे में बंद कर दी जान से मारने की धमकी
वारदात के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी संदीप ने उन पर भी जानलेवा हमला करने की धमकी दी। आरोपी ने परिजनों से कहा कि वह सोनू को मार देगा और सुबह श्मशान में जलाएगा, साथ ही उसने सबको कमरे के अंदर जाने को कहा वरना उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे परिजन कमरे में बंद हो गए। जब सोनू बेहोश हो गया, तब परिजनों ने किसी तरह अपने परिचित को फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। (HALDWANI BROTHER KILLED BROTHER)

देहरादून के पलटन बाजार में युवती की दिनदहाड़े हत्या, बाजार में तनाव का माहौल
घायल सोनू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है और वह पिछले कुछ समय से बीमारी से भी परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वे उसके इलाज में काफी पैसा खर्च कर चुके थे। सोनू की मौत के बाद उसकी भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भी देर रात घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई। (HALDWANI BROTHER KILLED BROTHER)

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या का आरोपी संदीप जायसवाल पुराने आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति है। वह वर्ष 2014 में हल्द्वानी के ही एक व्यापारी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके अतिरिक्त, उस पर अपनी ही मां पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। (HALDWANI BROTHER KILLED BROTHER)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

