Home पौडी गढ़वाल कुत्ते का शिकार करने आया गुलदार शावक खुद ही हो गया ‘‘शिकार’’

कुत्ते का शिकार करने आया गुलदार शावक खुद ही हो गया ‘‘शिकार’’

0

सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पिंजड़े में कैद कर जंगल में छोड़ा

पौड़ी गढ़वाल (कुलदीप बिष्ट): कुत्ते का शिकार करने आए एक डेढ़ साल का गुलदार खुद ही फंस गया। गुलदार शावक का पैर फिसलने के कारण वह एक घर में खुद ही फंस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद इस शावक को बेहोश करने के बाद पिंजड़े में कैद कर सुरक्षित जगह पर छोड़ा जा रहा है।

devbhoomi

दरअसल, सीएमओ कॉलोनी पौड़ी में आज एक गुलदार शावक पालतु कुत्ते का शिकार करने के लिये एक घर में घुसा गया, लेकिन पालतू कुत्ते को गुलदार शावक अपने शिंकजे में फंसा पाता इससे पहले ही गुलदार का पांव फिसलते ही गुलदार घर के पीछे एक पाइप में जा गिरा जिस पर गुलदार शावक के घर में फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने 1 घंटे के भीतर गुलदार को बेहोश कर पिंजडे में कैद कर लिया। उसे अब सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा रहा है।

वनक्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि गुलदार शावक की उम्र करीब डेढ़ साल है। उसका स्वास्थ जांचा जायेगा और इसके बाद गुलदार को किसी सुरक्षित स्थान पर छोडा जायेगा। क्षेत्रावासियों की मानें तो उन्होने गुलदार शावक के साथ ही दो अन्य गुलदारों को भी कुछ दिन पहले ही देखा था जिस पर क्षेत्र में अब दहशत बनी हुई है। दूसरी ओर रेंजर पौड़ी ने बताया कि गुलदार की सक्रियता पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम रात्रि गस्त भी कर रही है।

Exit mobile version