Home पौडी गढ़वाल पौड़ी में खेत में काम कर रही महिला पर हमला, इलाके में...

पौड़ी में खेत में काम कर रही महिला पर हमला, इलाके में भय का माहौल

0
GULDAR ATTACK IN GARHWAL

Uttarakhand Devbhoomi desk:बीते कुछ समय से गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में गुलदार(GULDAR ATTACK IN GARHWAL) की दहशत बढती जा रही है। चमोली, रुद्रप्रयाग , पौड़ी के गांवों में आए दिन गुलदार आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है पौड़ी जिले से।

जानकारी मिली है कि पौड़ी जिले में नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया और वो महिला को घसीटते हुए झाड़ियों तक ले गया। महिला का शव झाडि़यों में अटका पड़ा था, उसे देर रात निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी।

GULDAR ATTACK IN GARHWAL:खेतों में काम करने गई थी महिला

बीते मंगलवार को गुणिया गांव की रहने वाली बिगारी देवी(पत्नी स्व. सुरजीत सिंह) जिनकी उम्र 45 वर्ष के आस पास बताई जा रही है, वो दिन में गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। (GULDAR ATTACK IN GARHWAL)जब देर हुई तो और रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो  कुछ दूर जाकर झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा।

मौके पर पहुंचे गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद भी महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया था।

ये भी पढिए-

LATEST EARTHQUAKE NEWS
LATEST EARTHQUAKE NEWS

उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता का था भूकंप

ये वाकिया नैनीडांडा के अंतर्गत आने वाले, हल्दूखाल क्षेत्र के गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल का बताया जा रहा है। ये पूरा क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। जंगली जानवरों के इस तरह हमलों से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।(GULDAR ATTACK IN GARHWAL)

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version