HomeEntertainmentगलती से बॉलीवुड एक्टर Govinda को लगी गोली

गलती से बॉलीवुड एक्टर Govinda को लगी गोली

मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उन्हें गोली लग गई। अपनी ही रिवॉल्वर से घायल गोविंदा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। सुबह 4:45 पर गोविंदा अपने घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे।

Govinda

बाहर जाने से पहले गोविंदा (Govinda) अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, लेकिन गलती से रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली उनके घुटने पर लगी, और उन्हें घायल हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे, जब रिवॉल्वर उनके हाथ से गिरने के कारण यह हादसा हुआ।

Govinda ICU में भर्ती

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंदा (Govinda) को ICU में भर्ती किया गया है, और इस मामले की जांच की जा रही है कि सुबह 4:45 पर यह हादसा कैसे हुआ। अस्पताल ने अभी तक इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Govinda

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ANI को बताया कि गोविंदा (Govinda)  कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और जब वे रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई। अब उनके पैर से गोली निकाल दी गई है और उनकी हालत स्थिर है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular