GHAZIABAD FIRE NEWS: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में आज दोपहर एक भीषण आग लग गई। आग कनावनी पुलिया के पास स्थित कबाड़ के गोदाम से शुरू हुई और देखते ही देखते पास बनी दर्जनों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग (GHAZIABAD FIRE NEWS) इतनी विकराल है कि आसमान में कई किलोमीटर दूर से काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। हादसे की भयावहता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी दमकल बल के साथ मौके पर पहुँच गए हैं।

GHAZIABAD FIRE NEWS:अफरा-तफरी और जान-माल का नुकसान
आग (GHAZIABAD FIRE NEWS) लगने के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। शुरुआती अपुष्ट खबरों के अनुसार, इस आग की चपेट में आने से एक-दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, प्रशासन ने अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन कबाड़ के गोदाम में प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है।
GHAZIABAD FIRE NEWS: राहत और बचाव कार्य जारी
स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। दमकल कर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि आग आसपास की अन्य सघन बस्तियों और रिहायशी इमारतों तक न फैले। डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राहत कार्यों की खुद निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने और फंसे हुए सामान को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।
READ MORE:
- Does Ford Own Mazda in 2026? The Surprising Truth You Must Know
- TEHRI FOOD POISONING: शादी की दावत बनी मुसीबत, फूड पॉइजनिंग से 35 से अधिक लोग बीमार
- Mamata Banerjee asks Support for TMC candidates, Accuses BJP of Hurting Bengal Identity
कल लखनऊ में भी लगी थी आग
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई यह घटना (GHAZIABAD FIRE NEWS) लखनऊ में हाल ही में हुई एक आग की घटना के ठीक बाद सामने आई है। बता दें कि कल शाम लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया। इस आग की चपेट में आकर करीब 200 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
आग के दौरान घरों में रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटते रहे, जिससे पूरा इलाका मानो आग के गोले में बदल गया। लपटों की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि उन्हें करीब 10 किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था, जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार, मंशीपुलिया से आगे रिंग रोड के पास एक खाली पड़े भूखंड में दोपहर के समय आग लगनी शुरू हुई थी। तेज हवाओं के कारण यह आग तेजी से फैलती हुई पास की झुग्गी बस्तियों तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे कई घरों में रखे सिलेंडरों में जोरदार धमाके भी हुए।
आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल भी नहीं पाए और सैकड़ों झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। चारों ओर धुएं का घना गुबार छा गया, जो कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा था। सिलेंडरों के फटने से आसमान लाल हो गया और पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

