Home चमोली गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, कांग्रेस और...

गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर

0

चमोली (पुष्कर सिंह नेगी) : गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष के उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। बता दें कि उपचुनाव के लिए मैदान में कांग्रेस से नरेंद्र लाल है तो बीजपी से पुष्पा पासवान है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल  भी अपनी किसम्त आजमा रहे हैं।

बता दें कि नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 12 हजार 903 मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिसमें 6 हजार 580 पुरुष और 6 हजार 323 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर क्षेत्र के सभी 18 मतदेय स्थलों पर निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित 80 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि 14 जून को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे।ये भी पढ़े-खुशखबरीः उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 207 की बजाय 258 जांचें होंगी मुफ्त

upchunav gopeshwar

वहीं गोपेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पद के उप चुनाव में शुक्रवार को भाजपा से पुष्पा पासवान और कांग्रेस से नरेंद्र लाल ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिया किया था। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान के साथ भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र लाल भारती के नामांकन के दौरान बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिह रावत, प्रमोद बिष्ट, आनन्द सिंह पंवार, अरविंद नेगी, योगेंद्र बिष्ट, ऊषा रावत आदि नेता शामिल रहे। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष है। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र लाल सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है। ये भी पढ़े-किसान ने मंदिर में चढ़ाया चांदी से बना अफीम का पौधा

Exit mobile version