प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड की खैर नहीं, जावेद पंप के घर पर आज चलेगा बाबा का बुलडोजर

BULLDOZER

लखनऊ. ब्यूरो :  बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए गए विवादित बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके बयान के बाद से देश में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। तो वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिला। यूपी में कई जगह पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। इसी क्रम में प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है।

दरअसल प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार ये व्यक्ति प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है। दूसरी ओर अब जावेद पंप की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जावेद पंप के घर पर प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रयागराज प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA)  ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चस्पा किया है। जिसमें आज सुबह 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा गया है। ये भी पढ़े-अब CM योगी का बुल्डोजर कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के रिश्तेदार की अवैध बिल्डिंग पर गरजा

BULLDOZER

जानकारी के अनुसार जावेद के घर के बाहर ये नोटिस शनिवार रात को चस्पा किया गया है। और आज इस घर पर बाबा का बुलडोजर चलेगा। बता दें कि जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का रहने वाला है जिसे पुलिस ने प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया। वहीं प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू का नाम भी शामिल है। ये भी पढ़े-IMA के बाहर वर्दी पहने घूम रहा फर्जी अफसर दबोचा, आर्मी इंटेलीजेंस कर रही पूछताछ