HomeLatest Newsआज पूरा देश मना रहा गांधी-शास्त्री जयंती, पीएम मोदी ने भी दी...

आज पूरा देश मना रहा गांधी-शास्त्री जयंती, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

GANDHI SHASTRI JAYANTI: आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दे रहा है। दिल्ली में राजघाट और विजय घाट पर नामी हस्तियां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। इस मौके पर देशभर में कई सरकारी और निजी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे देश में महात्मा गांधी को नमन किया जा रहा है।

GANDHI SHASTRI JAYANTI
GANDHI SHASTRI JAYANTI

GANDHI SHASTRI JAYANTI: पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और एक्स पर उन्हें याद करते हुए लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”

GANDHI SHASTRI JAYANTI
GANDHI SHASTRI JAYANTI

गांधीजी का जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद उन्होंने स्वाधीनता संग्राम का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में चलाए गए आंदोलनों ने देश के लोगों को आजादी के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। गांधीजी का जन्मदिन अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है, और देश उन्हें आजादी के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद करता रहेगा।

undefined

जय जवान जय किसान

वहीं, सादगी और ईमानदारी की मिसाल कहे जाने वाले लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को बिहार के मुगलसराय में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी का संग्राम छेड़ा गया और उन्होंने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने जय जवान जय किसान  का प्रसिद्ध नारा भी दिया था।

GANDHI SHASTRI JAYANTI
GANDHI SHASTRI JAYANTI

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular