खाई में गिरा यमुनोत्री जा रहा वाहन ; हादसे में गई तीन जान ; 4 बच्चों सहित 10 लोग घायल

0
206

उत्तरकाशी ( विनित कंसवाल) : उत्तरकाशी में देर रात एक वाहन अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। देर रात एसडीआरएफ टीम को थाना बड़कोट से सूचना मिली थी कि डाबरकोट में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम जल्द से ज्लद रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त वाहन बोलेरो है।  जिसकी संख्या UK 14 TA 0635 है, और वाहन में करीब 13 लोग सवार थे। जानकारी में सामने आया है कि वाहन सवार लोग यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन तभी अचानक  डाबरकोट के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 4 बच्चे सहित 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2022 05 27 at 9.09.15 AM

वहीं एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों और रात के अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई। जिसमे सबसे पहले सभी घायलों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचा गया। जिन्हे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। और उसके उपरांत बाद मृतक लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस को सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण :-

  1. बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  2. अन्नू पुत्री श्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
  3. रचना पत्नी श्री अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  4. दिनेश पुत्र श्री किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  5. मोनिका पुत्री श्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  6. कृतिका पुत्री श्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  7. वोदी पुत्री श्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  8. लक्ष्मी पत्नी श्री बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  9. प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  10. प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र।

मृतकों का विवरण :-

1.चालक पूरणनाथ पुत्र श्री गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।

2.जयश्री पुत्री श्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

3.अशोक पुत्र श्री महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।