Home काम की खबर चिपको की यही पुकार, जंगल नहीं जलेंगे अबकी बार

चिपको की यही पुकार, जंगल नहीं जलेंगे अबकी बार

0

वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग और ग्राम प्रधानों की अगुवाई में कंडारा से सुनाली गांव तक निकाली गई जनजागरण यात्रा।

devbhoomi

चमोली (संवाददाता- पुष्कर सिंह नेगी): वनाग्नि की रोकथाम के लिए केदारनाथ वन विभाग की रैजर आरती मैठाणी और सीपी भट्ट पर्यावरण और विकास केन्द्र और सहयोगी संगठनों की ओर से गांव गांव जाकर  जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

कंडारा गांव में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह और ग्राम प्रधानों की अगुवाई में कंडारा से सुनाली गांव तक जनजागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला मंगल दल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सुनाली गांव में महिला मंगल दल की अध्यक्षा भुवना देवी की अध्यक्षता में वनाग्नि की रोकथाम पर गोष्ठी हुई। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह द्वारा जंगलों पर आग न लगने देने का संकल्प लिया गया।

वहीं अभियान की जानकारी देते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता विनय सेमवाल ने बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए जनजागरण को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। मंगला कोठियाल ने आग लगने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version