HomeLatest Newsएलन मस्क 14वीं बार बने पिता, पार्टनर शिवॉन जिलिस ने दिया बेटे...

एलन मस्क 14वीं बार बने पिता, पार्टनर शिवॉन जिलिस ने दिया बेटे को जन्म

ELON MUSK 14वीं बार पिता बने हैं। उनकी कंपनी न्यूरालिंक की इग्ज़ेक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम सेल्डन लाइकर्गस रखा गया है। इससे पहले, मस्क और जिलिस के तीन बच्चे हैं: जुड़वां बेटे स्ट्राइडर और एज्योर, जिनका जन्म 2021 में हुआ था, और बेटी अर्काडिया, जो पिछले वर्ष पैदा हुई थी। शिवॉन जिलिस ने अर्काडिया के जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि एलन से बातचीत के बाद, हमें लगा कि हमारे अद्भुत और अविश्वसनीय बेटे, सेल्डन लाइकर्गस, के बारे में जानकारी साझा करना उचित होगा।

ELON MUSK
ELON MUSK

ELON MUSK के 14 बच्चे हैं 

बता दें कि एलन मस्क के अब कुल 14 बच्चे हैं, जो विभिन्न साझेदारों से हैं। उनकी पहली पत्नी, कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन से उनके छह बच्चे हैं। इसके अलावा, संगीतकार ग्राइम्स से उनके तीन बच्चे हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया था कि उन्होंने और मस्क ने पांच महीने पहले एक बेटे का स्वागत किया है, जिसका नाम R.S.C. है।

ELON MUSK
ELON MUSK

मस्क ने पहले भी वैश्विक जन्मदर में गिरावट पर चिंता व्यक्त की है और इसे मानव सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा था कि यदि लोग अधिक बच्चे नहीं पैदा करेंगे, तो हमारी सभ्यता समाप्त हो सकती है। उनके 14वें बच्चे के जन्म से इस बात को और ज्यादा हवा मिली है, इसके अलावा उनके बच्चों के नाम अक्सर चर्चा में रहते हैं, क्योंकि वे सामान्य से हटकर होते हैं। उदाहरण के लिए, उनके एक बेटे का नाम X AE A-XII मस्क है।

ये भी पढिए-

VIRAL BONUS

चीनी कंपनी का हैरान कर देने वाला बोनस! 15 मिनट में जितने पैसे गिन पाएं, उतना लेने की छूट

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular