एलन मस्क ने फिर Twitter खरीदने का दिया संकेत, Everything App बनाना चाहते हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी

0
224
elon musk

Elon Musk बनाएँगे Twitter को Everything App, ये Super App करेगा खाना मंगाने से लेकर टैक्सी बुलाने तक का काम

टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने एक बार फिर Twitter को खरीदने में रुचि दिखाई है। मस्क फिर से 44 अरब डालर [साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए] में twitter को खरीदने के अपने पुराने मूल योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं और खुद twitter ने भी इस डील के एक्टिव होने की पुष्टि की है। दो दिन पहले ही मस्क ने ट्वीट कर Twitter को खरीद कर Everything App बनाने की बात की है।

Elon Musk का ये Everything App है क्या  जिसे  Super App का भी नाम दिया जा रहा

elon musk

Elon Musk जिसे Everything App कह रहे हैं, उसे Super App भी कहा जाता है। यह एशिया में काफी मशहूर है और दुनिया भर की कंपनियाँ इसे अपनाने की कोशिश कर रही हैं। Super App  एक ऐसा प्लैटफ़ार्म होता है, जहां जरूरत के सभी सामान और सेवा उपलब्ध है। इस एप का इस्तेमाल मैसेजिंग एप,सोशल नेटवर्किंग एप,पेमेंट एप और शॉपिंग एप के रूप में भी किया जा सकता है।

चीन में एक ऐसा ही एप है, जिसे [We Chat] के नाम से जाना जाता है और इस चीनी एप के मासिक यूजर 1 बिलियन से भी अधिक हैं। We Chat मैसेजिंग एप की तरह आया था और अब इसका इस्तेमाल हर काम के लिए किया जाता है। यह एप किसी बड़े मॉल की तरह होता है, जहां सभी ब्रांड्स की दुकाने होती हैं। आम तौर पर Super App ऐसी कंपनियाँ बनाती हैं, जिनको अपने कई प्रोडुक्ट्स और सेवाओं को एक प्लैटफ़ार्म पर लाना होता है।

ये भी पढ़ें अंटार्कटिका के टेलर ग्लेशियर से निकलता खून का झरना, वैज्ञानिक हैरान और परेशान

Elon Musk की सौदे की पेशकश के बाद Twitter के शेयरों में जोरदार उछाल

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि Elon Musk ने Twitter को पत्र भेजकर यह डील पूरा करने की मंशा जताई है और इसकी सूचना अमेरिकी शेयर बाज़ार को भी सूचना दी है। गौरतलब है कि इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। मस्क ने इस सोशल मीडिया कंपनी का 54.20 डालर प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण करने की पेशकश की थी। इस बीच सौदे के आगे बढ्ने की खबरों के बीच, कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत के भाव से बढ़ गए हैं।

For Latest International News Subscribe devbhoominews.com