HomeLatest Newsविधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा में रुझानों में भाजपा आगे, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस...

विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा में रुझानों में भाजपा आगे, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बनाई बढ़त

 Election Results 2024 Live: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है, यहाँ शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। सुबह 8 बजे से शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी और वह 65 सीटों पर बढ़त बना चुकी थी। उस समय भाजपा केवल 17 सीटों पर सिमट गई थी। लेकिन 9:30 बजे के आसपास भाजपा ने तेजी से वापसी की और दोनों दलों के बीच सिर्फ दो सीटों का अंतर रह गया। पाउने दस के करीब एक समय ऐसा आया जब दोनों पार्टियां 43-43 सीटों पर बराबरी पर आ गईं। इसके बाद भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए 46 सीटों पर बढ़त बना ली।

 Election Results 2024 Live
Election Results 2024 Live

 Election Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बनाई बढ़त

वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 49 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत के करीब पहुंच गया है। भाजपा 24 सीटों पर और पीडीपी 4 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि निर्दलीय और छोटी पार्टियां 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं, और बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। बता दें कि इस बार 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में चुनाव हुआ, जिसमें कुल 63.88% मतदान हुआ। 2014 के चुनाव में 65% मतदान हुआ था, जो इस बार से 1.12% ज्यादा था।

ये भी पढिए- हरियाणा में आज हो रहा है मतदान, 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

HARYANA ELECTION 2024

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular