चक्की में गेहूँ रखकर लौट रहा युवक बारिश के बाद उफनाए गदेरे में बहा, एक किमी दूर मिली लाश

0
296
चक्की में गेहूँ रखकर लौट रहा युवक बारिश के बाद उफनाए गदेरे में बहा, एक किमी दूर मिली लाश

उत्तरकाशी, ब्यूरो। उत्तराखंड में बारिश के बाद उफना रहे गाड गदेरे जानलेवा होते जा रहे हैं। आए दिन लोग इनके उफनाते पानी की चपेट में आने से जान गवां रहे हैं। उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ तहसील में भी एक जवान युवक कल एक उफनाते गदेरे में बह गया। आज सुबह उसका शव काफी दूर हादसा स्थल से एक किलोमीटर दूर मिला है। जानकारी के अनुसार गेंहू पीसने आटा चक्की तक गया एक युवक वापस आते व्यक्त एक उफनाते गदेरे के पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। युवक का शव आज घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

चक्की में गेहूँ रखकर लौट रहा युवक बारिश के बाद उफनाए गदेरे में बहा, एक किमी दूर मिली लाश

चक्की में गेहूँ रखकर लौट रहा युवक बारिश के बाद उफनाए गदेरे में बहा, एक किमी दूर मिली लाश

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी से बताया गया कि कल देर शाम एक युवक विनोद प्रसाद पुत्र नागेंद्र दत्त (35) निवासी बनोट वल्ला तहसील चिन्यालीसौड़ गेंहू पीसने के लिए गया था। गेंहू चक्की में रखने के बाद वह वापस लौट रहा था। बनोट गदेरे में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उफनते गदेरे में बह गया। राजस्व पुलिस और थाना धरासू पुलिस ने ग्रामीणों के साथ युवक की खोजबीन की। वहीं, आज रविवार सुबह विनोद का शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। युवक का शव मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। एक जवान युवक का इस तरह हादसे का शिकार होने से हर कोई गमगीन है।