Home देहरादून एक और दर्दनाक हादसा-यहां बालेरो वाहन पलटा, 1 की मौत; 4 सवार...

एक और दर्दनाक हादसा-यहां बालेरो वाहन पलटा, 1 की मौत; 4 सवार गंभीर घायल

0

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। एक दिन पहले चकराता विकासखंड के जाड़ी नामक जगह पर कोटि गनासा लाल पुल के बाद महिंद्रा बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ो हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआएफ पोस्ट चकराता से रेस्क्यू टीम रवाना हुई। इसके बाद टीम ने हादसे स्थल पर पहुंच कर वाहन के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ ही हादसे में मृतक व्यक्ति का शव पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार यह वाहन विकासनगर से जुगरी जा रहा था।

एक और दर्दनाक हादसा-यहां बालेरो वाहन पलटा, 1 की मौत; 4 सवार गंभीर घायल

bolero acc

बता दें कि 3 अगस्त 2022 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि जाड़ी नामक स्थान पर एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। सूचना मिलने पर SDRF चकराता पोस्ट से मय रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक रविंद्र रावत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जाड़ी में कोटि गनासा, लाल पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन (महिंद्रा बोलेरो UK 16 TA 0416) में सवार 4 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और एक मृतक को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार वाहन विकासनगर से जुगरी जा रहा था।

घायलों का विवरण :-1 रामसिंह पुत्र विजराम पेनुवा 55 वर्ष, 2. अतर सिंह पुत्र राम सिह 38 वर्ष (चालक), 3 नीटू पुत्र मोहन सिंह 28 वर्ष, 4 कमीया पुत्र भोला 45 वर्ष
मृतक का विवरण :-1. केवल राम 38 वर्ष

Exit mobile version