Home देश ब्रह्मपुरी गांव में देर रात मचा हाहाकार, 4 मकान; चार मवेशी और...

ब्रह्मपुरी गांव में देर रात मचा हाहाकार, 4 मकान; चार मवेशी और एक महिला मलबे में दबी

0

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही लोग अतिवृष्टि जैसे हालात का सामना भी कर रहे हैं। बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आकर लोग अकाल मौत के मुह में जा रहे हैं। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ब्रह्मपुरी में कल देर रात तेज बारिश के बाद मलबे के नीचे चार मकान दब गए जबकि कई मकानों को भारी नुकसान हुआ है। मकान बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे और मिट्टी से पट गए हैं। यही नहीं मकान में मौजूद एक महिला और चार मवेशियां भी मलबे में दब गई। किसी तरह पुलिस टीम ने पैदल ही गांव पहुंचकर मलबे के नीचे दबी महिला और चार पशुओं को बाहर निकाला।

hadsa

बारिश से ब्रह्मपुरी गांव में देर रात मचा हाहाकार, 4 मकान; चार मवेशी और एक महिल मलबे में दबी

बता दें कि कल रात करीब 11 बजे 112 नंबर से थाना राजपुर पुलिस को सूचना दी गई कि ब्रह्मपुरी गांव सहस्त्रधारा, थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत तेज बारिश के कारण मालबा आ गया है और उस मलबे में एक महिला और कुछ पशु दब गए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर मय पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 को भी इसकी सूचना दी गई।

घटनास्थल के लिए राजपुर थाना पुलिस निकली ही थी कि पता चला सहस्त्रधारा जाने वाला मुख्य मार्ग ब्रह्मपुरी के पास मलबा आने से बंद हो गया है। पुलिस पैदल दूरी तय कर पगडंडियों के सहारे तुरंत ब्रह्मपुरी गांव में पहुंची। वहां देखा तो महिला बुधेश्वरी क्षेत्री पत्नी चंद्र बहादुर निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून मलबे में फंसी हुई थी। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। मलबा आने से तीन पशु भी दब गए और 4 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही ब्रह्मपुी गांव के कई मकानों में मलबा घुस गया। गांव में मलबे के नीचे मकान दबने के बाद हाहाकार मच गया।

Exit mobile version