ED निदेशालय पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अफसरों ने पूछा यह पहला सवाल

0
238

नई दिल्ली, ब्यूरो। कुछ दिन पहले जहां राहुल गांधी से ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ की थी वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी ने निदेशालय  में पूछताछ के लिए बुलाया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ देर पहले ईडी कार्यालय पहुंची हैं। ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की।  उनके साथ बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों में ईडी कार्यालयों के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भी ईडी निदेशालय  के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के सामने पेशी का कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। दिल्ली में भी ईडी कार्यालय के बाहर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

ed dddd

ED निदेशालय पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अफसरों ने पूछा यह पहला सवाल

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ईडी ने इसी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी पूछताछ की थी। उस दौरान ईडी ने सोनिया गांधी को भी उपथित होने का समन जारी किया था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उपस्थित नहीं हो पाई थी। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका भारी विरोध किया। विभिन्न राज्यों के ईडी कार्यालयों के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में भी ईडी कार्यालय के बाहर विराध प्रदर्शन किया। ईडी मुख्याल में पेश होने के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से अधिकारियों से सबसे पहले सेहत को लेकर सवाल पूछे। ईडी मुख्यालय में उनसे पूछताछ जारी है। नेशनल हेराल्ड केस में तमाम आरोप कांग्रेस अध्यक्ष समेत इसके लिए बनाई गई कंपनियों पर उठ रहे हैं। कई करोड़ रुपये की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के भी इसमें आरोप हैं। अब देखना ईडी सोनिया गांधी कितनी देर तक पूछताछ करती है।

ed ddun