Dussehra 2022 Date : इस तारीख को मनाया जाएगा दशहरा, ये हैं शुभ मुहूर्त और योग

0
459
Dussehra 2022 Date
Dussehra 2022 Date
इस साल दशहरा (Dussehra 2022 Date)
 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 
हिंदू धर्म में यह पर्व बड़े 
ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Dussehra 2022 Date

इस साल दशहरा (Dussehra 2022 Date) 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इसे विजयादशमी पर्व भी कहा जाता है. आज के इस आर्टीकल में हम आपको बताएंगे इस साल विजयदशमी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं।

इस साल अश्विन शुक्ल की दशमी (Dussehra 2022 Date) तिथि 4 अक्टूबर मंगलवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5 अक्टूबर यानी बुधवार दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। 5 अक्टूबर को दोपहर 02.07 से 02.54 बजे तक विजयादशमी की पूजा का मुहूर्त रहेगा।

Dussehra 2022 Date
Dussehra 2022 Date

वहीं रात में रावण दहन किया जाएगा। दशहरे के दिन लोग नई गाड़ी, सोना-चांदी खरीदते हैं,साथ ही दशहरे के दिन वाहनों की पूजा भी की जाती है।

विजयादशमी के दिन जगह जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा या विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाता है।

विजयदशमी पर शुभ योग

 dussehra festival
dussehra festival

विजय़ मुहूर्त- बुधवार अक्टूबर 5, दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से लेकर 2 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल- बुधवार अक्टूबर 5, 11 बजकर 33 से लेकर दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक
दुर्मुहूर्त- बुधवार 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट तक

कथा

अश्विन माह की शुक्ल पक्ष को दशमि तिथि को प्रभु श्रीराम ने रावण को मारकर लंका पर विजयी परचम लहराया था। विजयदशमी के ठीक 20 दिन बाद दीपावली पर्व मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास काटने के बाद माता सीता के साथ अयोध्या वापस आए थे। वही दूसरी कथा के अनुसार मां दुर्गा ने दस दिन तक चले भीषण संग्राम के बाद महिषासुर राक्षस का वध किया था. माना जाता है कि तभी से दशमी मनाने की परंपरा चली आ रही है।

ये भी पढ़ें : श्राद्ध और पिंडदान के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड की ये 3 जगहें, पूर्वजों को मिलता है सीधा मोक्ष