दुल्हन ने रात को किया ऐसा घिनौना काम कि सब रह गये हक्के- बक्के

0
187

देहरादून ब्यूरो- देहरादून में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी हुई दुल्हन ने दुल्हे के साथ सात फेरे लिये और सुबह जब नींद खुली तो सब हक्के- बक्के रह गये। दुल्हन लुटेरी निकली, दुल्हन घर के सारे जेवर लेकर फरार हो गई। सबसे बड़ी बात कि परिवार वालों को न तो दुल्हन का घर पता और ना ही ठीक से नाम पता।

luteri dulhan2

2015 में सोनम कपूर और राजकुमार राव की एक फिल्म आई थी डॉली की डोली। जिसमें सोनम कपूर दुल्हन की भूमिका में होती थी और वे अमीर घरों में रिश्ता जोड़ते थे, शादी के बाद दुल्हन और उसके सारे साथी वहां से घरवालों को लूटकर भाग जाते थे। ऐसा ही देखने को मिला देहरादून के झाझरा क्षेत्र में। यहां आकाश नाम का दुल्हा ठगी का शिकार बन गया। आकाश की बहन ने बताया कि उनके क्षेत्र के एक पंडित ने यह रिश्ता करवाया था। लड़की का नाम पिंकी बताया गया। सोमवार को पिंकी और उसके दीदी- जीजा उनके घर आये। यहां आकाश और पिंकी ने एक दूसरे पंसद किया और रिश्ता पक्का हो गया। मंगलवार को सिद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों के परिवार की मौजूदगी में शादी हुई और शाम के समय दावत हुई। आकाश मजदूरी करता है इसलिए उसने पिंकी के लिए चांदी का गले का सेट, पायल और कान के झुमके दिये। अब रात को सब खाना खाकर सो गए। लेकिन जब सुबह जब आंख खुली तो सभी हक्के- बक्के रह गए। पिंकी यहां लुटेरी दुल्हन निकली। वह जेवर के साथ घर में जितना भी धन था लेकर चंपत हो गई। इसकी शिकायत झाझरा चौकी में की गई। अब पुलिस उस पंडित को ढूंढ रही है जिसने यह रिश्ता करवाया था। पुलिस और घर वाले पंडित को पकड़कर दुल्हन के घर तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।