Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 यहां दर्जन भर लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव को लेकर...

यहां दर्जन भर लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

0

थराली (संवाददाता- मोहन गिरी): विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां उत्तराखंड में तैयारियां जोरो पर हैं वहीं थराली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर जीतराम के

YOU MAY ALSO LIKE

नेतृत्व में राज्य स्वराज पार्टी के विधानसभा और जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत दर्जन भर लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। कुलसारी में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और थराली सीट पर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रोफेसर जीत राम ने इन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

वहीं राज्य स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष कलम सिंह राणा, थराली विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम राम मेहर, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजिलाल रोधियाल समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में आये इन लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय दल के रूप में क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ वोट काटने तक ही सीमित है ऐसे में विधानसभा के विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी पिछड़ जाते हैं। कांग्रेस के नए सदस्यों ने कहा कि वे इस बार चुनाव में कांग्रेस के साथ हैं और कांग्रेस की जीत में अपनी भूमिका निभाएंगे।

वहीं कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीतराम ने कहा कि बीजेपी का 5 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और पूरे प्रदेश में लोग बीजेपी और अन्य क्षेत्रीय दलों को छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं साथ ही उन्होंने आश्वस्त होते हुए कहा कि 2022 में निश्चित तौर पर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version