HomeEntertainmentदिलजीत दोसांझ पर लगाए महिला प्रशंसक ने गंभीर आरोप, आयोजकों ने शो...

दिलजीत दोसांझ पर लगाए महिला प्रशंसक ने गंभीर आरोप, आयोजकों ने शो से पहले कर दी ऐसी हरकत

DILJIT DOSANJH: अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के कारण चर्चा में हैं। दिल्ली में होने जा रहे इस कॉन्सर्ट की टिकटों की कीमतों को लेकर फैंस में काफी नाराजगी है। अब इस कॉन्सर्ट को लेकर एक नया विवाद सामने आया है।

DILJIT DOSANJH
DILJIT DOSANJH

DILJIT DOSANJH: टिकट को लेकर हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि दिल्ली की एक लॉ की छात्रा ने टिकट न खरीद पाने की वजह से गायक को कानूनी नोटिस भेजा है। उसका आरोप है कि आयोजकों ने टिकट उपलब्धता में गड़बड़ी की, जिससे कीमतें भी प्रभावित हुईं और टिकट के दाम अचानक बढ़ा दिए गए। छात्रा का दावा है कि 12 सितंबर को दोपहर एक बजे टिकट बिक्री शुरू होने वाली थी, लेकिन वे इससे पहले ही उपलब्ध कराए गए और तुरंत बिक गए।

ये भी पढिए-

VIRAT GAMBHIR INTERVIEW
VIRAT GAMBHIR INTERVIEW

पत्रकार बनकर विराट कोहली ने लिया कोच गंभीर का इंटरव्यू, जानिए क्या बातें हुई?

छात्रा ने यह भी कहा कि उसने विशेष रूप से अर्ली-बर्ड पास के लिए एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड खरीदा था, फिर भी उसे टिकट नहीं मिल सका। दिलजीत के अलावा यह नोटिस अन्य पक्षों को भी भेजा गया है। बता दें कि इस समय दिलजीत यूरोप में हैं और अक्टूबर में भारत लौटेंगे, जहां वे 10 शहरों में शोज करेंगे।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular