30 अप्रैल को दिल्ली में सजेगी उत्तराखंडी सिनेमा और संगीत की महफिल

0
198

देहरादून (अरुण सैनी): उत्तराखंडी सिनेमा एवं संगीत जगत के साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों के प्रोत्साहन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दिल्ली में प्रवासियों की संस्था यंग उत्तराखंड द्वारा शुरू की गई एक संस्कृति पहल जो यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स यूका के नाम से पहले से ही आयोजित की जाती रही है। इसके दसवें संस्कर का आगाज आगामी 30 अप्रैल को दिल्ली में किया जाएगा।

rj k2 raj kavaya and other

उत्तराखंडी सिनेमा संगीत जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए 30 अप्रैल 2022 को दिल्ली केदारनाथ सहनी ऑडिटोरियम सेंटर नई दिल्ली सभागार में यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में वर्ष 2019 और 2021 में उत्तराखंड में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकारों व संस्थानों को आठ श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंडी म्यूजिक एल्बम्स में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए 7 वर्गों में अवार्ड सम्मान प्रदान किए जाएंगे जिनमें से मुख्य सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) सर्वश्रेष्ठ गायिका, सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, सर्वश्रेष्ठ छायाकार, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन हाउस और सर्वश्रेष्ठ रीक्रिएशन शामिल है। इस बार इस अवॉर्ड शो में एक नई कैटेगरी शॉर्ट फिल्म को भी शामिल किया गया है। सर्वश्रेष्ठ शाॅर्ट फिल्म को भी इस बार यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।