HomeLatest Newsदिल्ली की सीएम पहुंची उत्तराखंड, परिवार के साथ किये बदरी-केदार के दर्शन

दिल्ली की सीएम पहुंची उत्तराखंड, परिवार के साथ किये बदरी-केदार के दर्शन

DELHI CM REKHA GUPTA: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है, जहां उन्होंने गंगा तट हरिद्वार से लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र धामों में पूजा-अर्चना कर देश और दिल्ली की समृद्धि की कामना की। यह यात्रा उनकी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर की गई, जिसे उन्होंने एक आध्यात्मिक अनुभव और संकल्प के रूप में मनाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने दौरे की शुरुआत हरिद्वार से की। रविवार को वे अपने पति और परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचीं।  मुख्यमंत्री ने मां गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया और विधिवत पूजा की।

DELHI CM REKHA GUPTA
DELHI CM REKHA GUPTA

DELHI CM REKHA GUPTA: परिवार के साथ किये बदरी-केदार के दर्शन 

दूसरे दिन यानि आज सोमवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केदारनाथ धाम पहुंचीं। सुबह सात बजे जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम भी पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान विष्णु के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यहां भी उन्होंने देश और दिल्ली की प्रगति की कामना की। उन्होंने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और अनुभव अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए।

DELHI CM REKHA GUPTA
DELHI CM REKHA GUPTA

इस अवसर पर मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ की यात्रा अत्यंत भावविभोर करने वाली रही और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और सेवा प्रबंधन को उत्कृष्ट बताया और इसे एक अविस्मरणीय अनुभव करार दिया।

ये भी पढ़िए-

MONSOON 2025
MONSOON 2025

सावधान! उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular