DEHRADUN LPG PRICE: तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसका असर राजधानी देहरादून में भी दिखाई देने लगा है। नई दरें तुरंत लागू कर दी गई हैं। देहरादून में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 68 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
DEHRADUN LPG PRICE:घरेलू और कमर्शियल दोनों महंगे
अब तक जो घरेलू सिलिंडर 872 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 940 रुपये हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर भी महंगा हो गया है। इसकी कीमत में लगभग 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कमर्शियल सिलिंडर अब 2000 रुपये में मिल रहा है। (DEHRADUN LPG PRICE)

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई और कहा कि देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध का यहां की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने जानकारी दी कि कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति गुरुवार को कुछ कारणों से प्रभावित हुई थी, लेकिन शनिवार तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है।
ये भी पढ़िए-
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को निकालेंगे: हरिद्वार में अमित शाह का बड़ा बयान
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

