Home देहरादून आज देहरादून में झंडे जी का आरोहण मेला, श्रद्धालुओं का लगा तांता

आज देहरादून में झंडे जी का आरोहण मेला, श्रद्धालुओं का लगा तांता

0
Dehradun Jhanda JI Mela 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: देहरादून में श्री झंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक झण्डा मेला (Dehradun Jhanda JI Mela 2024)  शुरू हो गया है। बता दें कि आज सुबह से ही श्री झंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह सात बजे पूजा के बाद से झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस साल पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका मिला है।

Dehradun Jhanda JI Mela 2024
Dehradun Jhanda JI Mela 2024

Dehradun Jhanda JI Mela 2024: देशभर से आयें हैं श्रद्धालु

देहरादून में झंडे मेले के लिए देशभर से कई संगतें पहुंची हैं। श्रीगुरुराम राय के आठ से अधिक स्कूलों में इन संगतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस ऐतिहासिक मेले के लिए पंजाब, हरियाणा, यूपी के साथ ही देश के कोने-कोने से संगतें पहुंची हैं। इस से पहले बीते शुक्रवार को दरबार साहिब से पूरब की संगतों की विदाई की गई। झंडे मेले के दौरान श्रीदरबार साहिब में आठ बड़े और चार छोटे लंगर लगाए गए हैं।(Dehradun Jhanda JI Mela 2024)

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version