Home देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज में अब शिक्षकों की नेतागिरी बंद!

डीएवी पीजी कॉलेज में अब शिक्षकों की नेतागिरी बंद!

0
Dehradun DAV PG College News

Uttarakhand Devbhoomi Desk: छात्र संख्या के हिसाब से उत्तराखंड के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज DAVPG कॉलेज से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने कॉलेज के शिक्षकों की नेतागिरी पर रोक लगा दी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, एबीवीपी और धार्मिक संगठनों से जुड़े सभी शिक्षकों (Dehradun DAV PG College News) को 26 नवंबर तक इस्तीफा देना होगा। और इसके साथ ही कॉलेज में यह घोषणापत्र जमा कराना होगा कि वह किसी भी राजनीतिक या धार्मिक संगठन से नहीं जुड़े हैं। प्रिंसिपल के इस फैसले के बाद से इन संगठनों से जुड़े नेताओं में खलबली मच गई।

बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया है कि सभी शिक्षकों (Dehradun DAV PG College News) को 26 नवंबर तक इस बात की शपथ लिखित में लेनी होगी कि वह किसी भी राजनीतिक या धार्मिक संगठन से नहीं जुड़े हैं। इसके बाद अगर कोई भी शिक्षक किसी संगठन में सक्रिय पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:
IT raid in Dehradun
राजधानी दून में दूसरे दिन भी कारोबारियों की उड़ी नींद, इनकम टैक्स की रेड जारी

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन (Dehradun DAV PG College News) ने कहा कि ‘कॉलेज के कुछ शिक्षक छात्रों को भड़का रहे हैं। इससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। इससे कॉलेज की गरिमा को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि यह मामला बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में रखा गया था। इस पर बोर्ड की मुहर लगने के बाद ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेजा है। उन्हें 26 तक शपथ के साथ पूरा आंकड़ा वापस प्रिंसिपल ऑफिस में जमा कराना है।’

यह भी पढ़े:
देहरादून पुलिस का बड़ा खुलासा- पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Dehradun DAV PG College News: ये शिक्षक हैं इस संगठन में

आपको बता दें कि कॉलेज के कुछ शिक्षक (Dehradun DAV PG College News) इन संगठनों में शामिल हैं। इनमें डॉ. कौशल कुमार- एबीवीपी, डॉ. डीके शाही – एबीवीपी, डॉ. हरिओम -एबीवीपी, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा- एबीवीपी, डॉ. शशि किरण सोलंकी- एबीवीपी, डॉ. प्रदीप जोशी- कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, डॉ. जसविंदर गोगी- कांग्रेस, डॉ. आरके पाठक- समाजवादी पार्टी, डॉ. राम विनय- एबीवीपी, डॉ. एसी बाजपेई- एबीवीपी, डॉ. जेबीएस रौथाण- एबीवीपी, डॉ. डीके त्यागी- कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ शामिल हैं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version