ट्रक ने 6 साल के बच्चे को रौंदा, बच्चे की मौके पर मौत, दादा और बहन गंभीर रूप से घायल

0
360
Dehradun Accident

Uttarakhand News: Dehradun Accident: देहरादून के शिमला बाईपास मार्ग पर कार को ओवरटेक करते समय एक दर्दनाक घटना घटी। इस घटना में कार की चपेट में बाइक आ गई जिसमें बाइक सवार एक 6 वर्षीय बच्चा छिटक कर सड़क पर जा गिरा, जिसके बाद सामने से आ रहे ट्रक ने उस बच्चे को रौंद दिया। घटना में उसके दादा और बहन भी गंभीर घायल हो गये।

Dehradun Accident: ऐसे हुआ हादसा

Dehradun Accident

देहरादून सहसपुर थाना क्षेत्र में शिमला बाईपास मार्ग पर शेरपुर पेट्रोल पंप के पास राजेंद्र कश्यप निवासी माजरी बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी 9 वर्षीय पोती सृष्टि और 6 वर्षीय पोता ऋतिक भी बैठे हुए थे। पेट्रोल पंप के पास राजेंद्र कश्यप आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने लगे तभी उनकी बाइक कार के चपेट में आ गई। जिसके बाद बाइक सवार तीनों नीचे गिर गये लेकिन ऋतिक छिटक कर सड़क पर जा गिरा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस दुर्घटना (Dehradun Accident) में ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में राजेंद्र कश्यप और उनकी पोती सृष्टि भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद घायलों को पहले एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सहसपुर ले जाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Dehradun Accident: दीपावली में खरीदी बाइक बनी काल

Dehradun Accident

बताया जा रहा है कि ऋतिक अपने परिवार का एकलौता बेटा था और दो बहनों से छोटा था। इसी साल से ही ऋतिक ने स्कूल जाना भी शुरू किया था। साथ ही यह भी सामने आया है कि जिस बाइक में वे सवार थे उन्होंने इसी दीपावली में खरीदी थी। ये किसे पता था कि दीपावली में खरीदी बाइक उनके परिवार के इकलौते चिराग का काल बन जायेगी। इस दुर्घटना के बाद ऋतिक के पिता और मां का रो- रोकर बुरा हाल हो रखा है, दोनों ही गहरे सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें…

सावधान: सचिवालय में नौकरी दिलवाने के नाम पर, 12वीं पास ने लगाया 21 लाख रुपये का चूना