Home चमोली इस तहसील में कानूनगो भी पाॅजीटिव, मचा हडकंप; सभी कर्मचारियों की हो...

इस तहसील में कानूनगो भी पाॅजीटिव, मचा हडकंप; सभी कर्मचारियों की हो रही जांच

0

चमोली, थराली (संवाददाता-मोहन गिरी): कोरोना के बढ़ते कहर के बीच क्या गांव क्या शहर हर ओर इस महामारी ने अपने पैर पसार दिए हैं। अब चमोली के की थराली तहसील में तैनात कानूनगो भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद से तहसील में हड़कंप मच गया है। कानूननगो को जहां आइसोलेट कर दिया गया है वहीं, सभी कार्मिकों की कोरोना जांच करवाई जा रही है। चिंताजनक बात यह है कि शांत वादियों में भी कोरोना के मामले लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। आमजनों की जागरूकता और कोविड अनुकूल व्यवहार से ही इसकी दर को नियंत्रित किया जा सकता है।

uttarakhand news

वहीं, तहसील थराली तक पहुंची कोरोना ने दस्तक दे दी है। थराली तहसील में कानूनगो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एंटीजन टेस्ट में वह पॉजिटिव आए हैं। सैंपल के लिए भेजने के साथ ही कानूनगो को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा तहसील के सभी कर्मियों का एहतियात के तौर पर टेस्ट कराया जा रहा है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार गांव से लेकर शहर तक फैल रही है।

Exit mobile version