Home देहरादून देहरादून में कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में किया मौन सत्याग्रह

देहरादून में कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में किया मौन सत्याग्रह

0
Congress satyagraha today

Congress satyagraha today आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून के गांधी पार्क में गांधी मूर्ति के सामने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में सुबह 10 बजे से मौन सत्याग्रह शुरू किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Congress satyagraha today: करन महारा के नेतृत्व में हुआ सत्याग्रह

Congress satyagraha today
Congress satyagraha today

राहुल की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी सदा बरकरार रखने के विरोध में और राहुल गांधी के साथ एकजुटता जाहिर करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में यह सत्याग्रह किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक,उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी,झारखंड के महगामा से विधायक दीपिका पांडे सिंह ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह सही कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Congress satyagraha today: केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress satyagraha today

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और देश को एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया।

दीपिका पांडे ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में आज यानी बुधवार को ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है षड़यंत्र है उसका हम विरोध करते रहेंगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई  बेरोजगारी  भ्रष्टाचार चरम पर है पर केंद्र की मोदी सरकार का उस ओर  कोई ध्यान नहीं ।

गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई, पहले कोठी अब गाड़ियां की जब्त

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

 

 

Exit mobile version