HomeLatest Newsकाँग्रेस के नए मुख्यालय का हुआ उद्घाटन, 'इंदिरा गांधी भवन, 9ए, कोटला...

काँग्रेस के नए मुख्यालय का हुआ उद्घाटन, ‘इंदिरा गांधी भवन, 9ए, कोटला रोड’ होगा नया पता

CONGRESS OFFICE INAUGURATION: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। अब कांग्रेस पार्टी का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन, 9ए, कोटला रोड’ होगा। यह नया भवन पार्टी के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इस नए कार्यालय में पार्टी के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ संगठन से जुड़ी गतिविधियां और भविष्य की रणनीतियां तैयार की जाएंगी।

CONGRESS OFFICE INAUGURATION
CONGRESS OFFICE INAUGURATION

CONGRESS OFFICE INAUGURATION: 15 साल में बना नया ऑफिस

इस भव्य भवन की नींव साल 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। करीब पंद्रह साल की लंबी अवधि में यह भवन बनकर तैयार हुआ है। इसके उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत लगभग चार सौ वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने इसे पार्टी के लिए एक नई शुरुआत बताया।

CONGRESS OFFICE INAUGURATION
CONGRESS OFFICE INAUGURATION

कॉंग्रेस मुख्यालय का इतिहास

कांग्रेस का यह नया मुख्यालय भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। सत्तर के दशक में पार्टी का कार्यालय डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर स्थित था, जिसका पता 3, रायसीना रोड हुआ करता था।  साल 1978 में कांग्रेस पार्टी में आए विभाजन के बाद मुख्यालय को पार्टी सांसद जी वेंकटस्वामी को आवंटित बंगले 24, अकबर रोड में स्थानांतरित कर दिया गया था। तब से लेकर अब तक यही पता कांग्रेस मुख्यालय का रहा।

ये भी पढिए-

DELHI LIQUOR SCAM CASE
DELHI LIQUOR SCAM CASE

अरविंद केजरीवाल पर मनी लॉन्ड्रिंग केस चलेगा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular