कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका…ये पूर्व अध्यक्ष थाम रहे भाजपा का दामन!

0
198

देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी से खफा एक खेमे के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दे सकते हैं। चुनाव से पहले जहां कई नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस में दल बदल किया है। वहीं, चुनाव हारने के बाद की गई ताजपोशी से नाराज यह पूर्व अध्यक्ष अपनी विधायिकी से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्हें कांग्रेस में अपना और अपने बेटे का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल चुके हैं। सीएम के चंपावत विस से उपचुनाव से पहले ही वह कांग्रेस को टाटा-बाय-बाय कर सकते हैं।

bjpcong0 1

बताया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यह वरिष्ठ नेता उतर सकते हैं। इससे पहले वह विधायिकी छोड़ने के बाद अपने पुत्र को भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। ऐसे में खेमेबाजी और गुटबाजी से टूट रही कांग्रेस और टूटने की कगार पर है। अगर ऐसा हुआ तो यह उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। लोकसभा चुनाव में यह वरिष्ठ नेता उतरने की भूमिका बना चुके हैं और इससे पहले अपने पुत्र को विधायक के तौर पर विधानसभा में भेजने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।