सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में किए ठाकुर जी के दर्शन फिर पहुंचे रसखान समाधि स्थल

0
292

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय मथुरा दौरे पर

  • श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर, योग माया मंदिर और गर्भगृह के दर्शर किए

लखनऊ, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा में हैं। आज मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के साथ की। सीएम योगी आज मंगलवार सुबह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुर केशवदेव महाराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। यहां से वह भागवत भवन में पहुंचे। यहां सीएम को पंडित जी और अन्य मौजूद लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री भगवान का प्रसाद भेंट किया। श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनको भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रहे। इसके बाद प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए रसखान की समाधि स्थल रवाना हो गए।

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में किए ठाकुर जी के दर्शन फिर पहुंचे रसखान समाधि स्थल

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मुख्यमंत्री का काफिला गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हो चुका है। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। मुख्यमंत्री ने रसखान समाधि स्थल, ताज बीबी सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। यहीं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक होनी है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे।