सीएम धामी के इस कदम ने उन्हें दर्शाया पर्यावरण प्रेमी

0
189

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। उन्होंने ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी श्री दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गए। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews