विजय दिवस पर सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात- इन लोगों के लिए मुफ्त की रोडवेज बसों की यात्रा

0
374
Cm Dhami on Vijay diwas 2022

Uttarakhand Devbhoomi Desk: देशवासी आज विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मना रहे है। इस कड़ी में उत्तराखंड में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इस बीच एक खबर सामने आई है कि सीएम धामी ने सैनिकों व वीरांगनाओं को इस अवसर (Cm Dhami on Vijay diwas 2022) पर बड़ी सौगात दी है। बता दें कि सीएम ने सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की है। साथ ही ये भी कहा कि कैंट क्षेत्र में जितने भी सैन्य परिवार है उन सभी को हाउस टैक्स में छूट देने को लेकर उचित समाधान जल्द ही निकाला जाएगा।

यह भी पढ़े:
Vijay diwas 2022
1971 का ऐतिहासिक चैप्टर: जब कश्मीर का सपना देखना पड़ा पाकिस्तान पर भारी

बता दें कि शुक्रवार को विजय दिवस के उपलक्ष में देहरादून स्थित गांधी पार्क में (Cm Dhami on Vijay diwas 2022) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान उन्‍होंने सैनिकों व वीरांगनाओं के लिए ये बड़ी घोषणा भी की।

Cm Dhami on Vijay diwas 2022: वीरों के शौर्य का प्रतीक है विजय दिवस

वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने भी देशवासियों को (Cm Dhami on Vijay diwas 2022) विजय दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हम सब भारतवासियों को गौरवान्वित करता है। विजय दिवस हमारे बहादुर सैनिकों के पराक्रम का ही प्रतीक है।

यह भी पढ़े:
Suicide Forest
क्यों इस जंगल में प्रवेश करते ही सुसाइड करने का करता है मन?

गौरतलब है कि आज के दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराया था। इसी ऐतिहासिक जीत का जश्न हर साल मनाया जाता है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com