भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, पार्टी ने भ्रष्ट लोगों को बांटे टिकट: धामी

0
154

उत्तरकाशी (विनीत): उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। लगातार 2022 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों सक्रिय नजर आ रही हैं तो आज यमुनोत्री विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा रोड शो किया गया। इस दोरान पार्टी कार्यकर्ताओं का जनसैलाब देखने को मिला। वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने केदार सिंह रावत सिटिंग विधायक यमुनोत्री के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ पहुंचे।

ukiii

इस दौरान उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर के दर्शन किए और राज्य की समृद्धि की कामना की। सीएम धामी यमुनोत्री से भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगने आए। उन्होंने चिन्यालीसौड़ में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव संबंधी जरूरी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम जनता के जोश को देखते हुए भाजपा इस बार 60 पार का नारा सार्थक करेंगी। भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। जनता को इस पार्टी से सतर्क रहने की जरूरत है।

bjp uki

सीएम के कार्यक्रम में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां

उत्तरकाशी में सीएम दौरे के दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ीं। जहां एक ओर सरकार कोविड को लेकर सख्त नजर आ रही है वहीं, जमीनी हकीकत देखें तो स्वयं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रखना भूल गए साथ ही पुलिस प्रशासन भी इस दौरान मूकदर्शक बनकर देखता रहा।