HomeLatest Newsसीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को...

सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM DHAMI: रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद को और अधिक सशक्त बनाते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेशभर से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। जनता की शिकायतें सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर नियमित फीडबैक लिया जाए ताकि जनता को यह महसूस हो कि शासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

CM DHAMI
CM DHAMI

CM DHAMI ने कहा- जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण 

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम प्रशासन को जनता के और अधिक करीब लाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जन अपेक्षाओं पर खरे उतरें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुलभ बनाया जाए ताकि नागरिकों को समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

CM DHAMI
CM DHAMI

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी और संवाद को मजबूत करने का भी समय है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि विकास योजनाओं का सीधा लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक तक शीघ्र पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने जनता से आह्वान किया कि वे राज्यहित में रचनात्मक सुझाव दें और सरकार के जनसेवा अभियानों में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि सरकार की हर नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनता का हित और प्रदेश का समग्र विकास है।

ये भी पढ़िए-़

DEHRADUN LAWYERS PROTEST
DEHRADUN LAWYERS PROTEST

देहरादून में अधिवक्ताओं का धरना: पुराने जिला कोर्ट परिसर में रैन बसेरा निर्माण का विरोध, चैंबर की मांग पर अड़े वकील

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular