HomeLatest Newsसीएम धामी ने चारधाम यात्रा के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए...

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने फेक न्यूज फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने और सही जानकारी नियमित रूप से विभिन्न माध्यमों से साझा करने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए और जो लोग सत्यापन नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ठेली, फड़ और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का भी पूरा सत्यापन किया जाए। अपात्र लोगों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज जारी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

CM DHAMI
CM DHAMI

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बिजली की रोस्टिंग न करने और गर्मी के मौसम में प्रदेश में बिजली तथा पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। कैंचीधाम वार्षिकोत्सव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बहुद्देशीय शिविरों, तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों को भी नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया।

CHARDHAM YATRA 2025
CHARDHAM YATRA 2025

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने यातायात प्रबंधन, सड़कों की स्थिति और स्थानीय घोड़ा-खच्चर संचालकों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढिए-

CM DHAMI
CM DHAMI

सीएम धामी ने दायित्वधारियों से किया संवाद, विकास योजनाओं फीडबैक लेने और जनसेवा पर दिया जोर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular